फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cracks Appear On Buildings In Dobhi and Kharahal Kullu Himachal Pradesh

Kullu: भूस्खलन से फिर दरकने लगे देवधार और चौकी डोभी, खौफ के साये में जी रहे लोग

Sat, 22 Apr 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

ग्राम पंचायत नेऊली के गांव देवधार और ग्राम पंचायत चौकी डोभी के गांव चौकी डोभी में फिर से मकानों में दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रोज मकानों में दरारें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
Cracks Appear On Buildings In Dobhi and Kharahal Kullu Himachal Pradesh
घर में आईं दरारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

खराहल घाटी के चौकी डोभी और देवधार गांव में 12 से 15 मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण दोबारा इस क्षेत्र में भूस्खलन होने लगा है। देवधार गांव में कई घरों में दरारें आई हैं। चौकी डोभी में टापू पुल (शनि मंदिर) से देवधार को जोड़ने वाला रास्ता भी धंस गया है। रामशिला से शनि मंदिर तक रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। इससे यहां रहने वाले परिवारों की नींद उड़ गई है। वहीं, रामशिला से जिया तक पहाड़ी से हाईवे पर पत्थर गिरने का क्रम भी जारी है, जिसके कारण कभी भी वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन


पारला भुंतर क्षेत्र में भी फोरलेन धंस गया है। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पारला भुंतर से लेकर हाथीथान के लोग रातभर सो नहीं पाए। पंचायत प्रधान विनोद कायस्था ने बताया कि कई बार प्रशासन और एनएचएआई को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। बता दें कि फोरलेन निर्माण की कटिंग के कारण क्षेत्र में पांच साल से भूस्खलन हो रहा है, इसके कारण पंचायत चौकी डोभी और नेऊली के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, एनएच अथॉरिटी और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद भूस्खलन रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में डंगे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, लगातार बारिश से दोबारा दोनों पंचायतों के ग्रामीणों के लिए समस्या पैदा हो गई है। ग्राम पंचायत नेऊली के गांव देवधार और ग्राम पंचायत चौकी डोभी के गांव चौकी डोभी में फिर से मकानों में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि रोज मकानों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। इससे मकान कभी भी धराशाई हो सकते हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान खोजने की अपील की है। नेऊली के प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि भारी बारिश से दोबारा देवधार और चौकी डोभी गांव के कुछ घरों में दरारें आई हैं। प्रशासन और एनएचएआई समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान निकाले।

एनएचएआई को दिए निर्देश
जिला कुल्लू के वामतट पर स्थित खराहल घाटी के गांव देवधार और चौकी डोभी में भूस्खलन से नुकसान न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश एनएच अथॉरिटी को दिए गए हैं। एनएचएआई की ओर से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - विकास शुक्ला, उप मंडलाधिकारी कुल्लू


आईआईटी रोपड़ के विशेषज्ञ कर चुके हैं निरीक्षण
रामशिला-शनि मंदिर के बीच करीब 500 से 700 मीटर में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, इसके कारण ग्राम पंचायत नेऊली और चौकी डोभी के दो गांवों के मकानों में दरारें आ गई हैं। एनएचएआई की भूस्खलन को रोकने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुई हैं। हाल ही में आईआईटी रोपड़ के विशेषज्ञ भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्य शुरू किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed