{"_id":"651d1998095e3835990c6ea9","slug":"cps-mohan-lal-brakta-press-conference-in-bilaspur-himachal-pradesh-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मुख्य संसदीय सचिव बोले- प्रदेश सरकार ने समझा आपदा प्रभावितों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मुख्य संसदीय सचिव बोले- प्रदेश सरकार ने समझा आपदा प्रभावितों का दर्द
Wed, 04 Oct 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा।
- फोटो : संवाद
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बुधवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज जारी किया है। सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावितों का दर्द समझा और आपदा में दी जाने वाली राशि को बढ़ाया। इससे लोगों को पुनर्वास में सहायता मिलेगी। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश को प्राकृतिक संकट और आपदा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जुलाई माह में सामान्य से 21 प्रतिशत और अगस्त माह में 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंच कर प्रभावितों का दुख दर्द साझा किया और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च अधिमान देते हुए यथासंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार ने बहुत बड़ा राहत पैकेज जारी किया है।
विज्ञापन
यह पैकेज भारत में किसी भी राज्य में आपदा के बाद लोगों को राहत प्रदान करने के लिए उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें समाज के हर वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। राज्य सरकार इस त्रासदी से निपटने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस आपदा से उबर कर राज्य को एक विकसित राज्य बनाने के अपने संकल्प के साथ दृढ़ता से निरंतर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एसी टू डीसी राजीव ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, अंजना धीमान और आशीष ठाकुर मौजूद रहे।