{"_id":"571a41dc4f1c1b05048b5335","slug":"cpim-send-complaint-to-president-againest-governor-dev-vrat","type":"story","status":"publish","title_hn":" माकपा का आरोप-धर्म विशेष को बढ़ावा दे रहे राज्यपाल, राष्ट्रपति से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा का आरोप-धर्म विशेष को बढ़ावा दे रहे राज्यपाल, राष्ट्रपति से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के खिलाफ दोबारा से मोर्चा खोल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया की हिमाचल इकाई ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के खिलाफ दोबारा से मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल पर धर्म विशेष को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने दूसरी बार राज्यपाल की राष्ट्रपति से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
पहले राजभवन में यज्ञशाला के निर्माण का विरोध करने वाली माकपा ने अब हरियाणा के रोहतक में आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में राज्यपाल की उपस्थिति पर आपत्ति जताई है। मीडिया को जारी प्रेस बयान में नगर निगम शिमला के उपमहापौर और माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने कहा कि राज्यपाल सांप्रदायिक कार्यक्रमों में लगातार हिस्सा लेकर धर्म विशेष को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में राज्यपाल रोहतक में सद्भावना कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाबा रामदेव की ओर से की गई टिप्पणियां आपत्तिजनक थी। प्रदेश में संवैधानिक पद का निर्वहन कर रहे राज्यपाल का इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना ठीक नहीं है। टिकेंद्र पंवर ने कहा जिस दिन से राज्यपाल ने हिमाचल में पद संभाला है, तब से वे धर्म विशेष को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन