{"_id":"57c66d074f1c1bbe122cb868","slug":"cpim-press-conference-in-yug-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'युग के हत्यारों की मोबाइल डिटेल खंगाले पुलिस, कई होंगे बेनकाब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'युग के हत्यारों की मोबाइल डिटेल खंगाले पुलिस, कई होंगे बेनकाब'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युग के अपहरण और हत्याकांड मामले को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया ने नया मोड़ दे दिया है। माकपा नेताओं ने मंगलवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर युग मामले में राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के पूर्व राज्य सचिव और पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि अंडरवर्ल्ड ने प्रदेश में राजनीतिक कमान संभाली हुई है।
विज्ञापन
प्रभावशाली लोगों के गठजोड़ से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि युग के हत्यारों के कई मददगार हैं। यह लोग प्रभावशाली हैं। सरकार और पुलिस इन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता के
विज्ञापन
कई नजदीकी लोग इस मामले में शामिल हैं। माकपा नेताओं ने राजधानी शिमला में हुए युग हत्याकांड सहित बल्देयां से बीते पांच माह से लापता मेध राम और जिला मंडी के नेरचौक की महिला हरदीप कौर के मामले को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है।
विज्ञापन
ड्रग माफिया और भू माफिया का प्रदेश में बोलबाला बढ़ रहा है। प्रभावशाली लोगों के गठजोड़ से माफिया रातोंरात अमीर बनने के प्रयास में जुटा है। राकेश सिंघा ने कहा कि युग हत्याकांड मामले में आरोपियों की फोन डिटेल की जांच होनी चाहिए। इससे कई
प्रभावशाली लोग बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा बच्चे की लाश पानी के टैंक में होने की बात कहकर मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा युग हत्याकांड मामले में आरोपियों को एक बार जिला कचहरी से जमानत मिल चुकी है, यह दुखद है।
यह घटनाक्रम पुलिस की नाकामी साबित करता है। कहा, आरोपियों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। माकपा नेता कुलदीप तंवर और संजय चौहान ने प्रदेश की जनता से संगठित होकर शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने की अपील की। कहा, सरकार को जगाने का यही लोकतांत्रिक तरीका है।