फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CPIM demonstration at DC office shimla againest rail fare

मंहगाई दूर नहीं बढ़ा रही है मोदी सरकारः माकपा

Fri, 27 Jun 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jun 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
CPIM demonstration at DC office shimla againest rail fare

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की शिमला इकाई ने वीरवार को उपायुक्त दफ्तर के बाहर रेल किराए में हुई वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने एनडीए सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लोगों को महंगाई से राहत दिलाने की बात करने वाले सरकार में आते ही महंगाई को बढ़ाने में लग गए हैं। उपमहापौर और पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन


रेल किराया और मालभाड़ा बढ़ाने से कई चीजों के दाम बढ़ेंगे। महंगाई को दुरुस्त करने की बात करने की बात करनी वाली मोदी सरकार ने लोगों से धोखा किया है। चुनाव में सब्जबाग दिखाया कि महंगाई दूर करेंगे लेकिन इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बढ़ा इतना किराया

पार्टी की लोकल कमेटी के सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किराया बढ़ाकर आखिर किसके अच्छे दिन आए हैं। पहली बार किसी सरकार ने रेल बजट से पहले 14.2 प्रतिशत किराया बढ़ाया है।

सीटू के राज्य अध्यक्ष जगतराम ने कहा कि गरीब लोगों के लिए रेल की यात्रा ही सबसे सस्ता जरिया है लेकिन मोदी सरकार ने किराया बढ़ाकर गरीब आदमी पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।


इस अवसर पर माकपा नेता बलवीर पराशर, दिनेश मेहता, सत्यवान पुंडीर, प्रेम कायथ, राम प्रकाश, पुनीत धांटा, सुरेश कुमार, विनोद विरसांटा और बालक राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed