{"_id":"78af189dd12702eb90a1da07aff620db","slug":"cpim-demonstration-at-dc-office-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मजदूर विरोधी हैं कांग्रेस और भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मजदूर विरोधी हैं कांग्रेस और भाजपा’
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 May 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
मई दिवस के अवसर पर वीरवार को सीटू की लोकल एरिया कमेटी ने उपायुक्त दफ्तर के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा को मजदूर विरोधी बताते हुए सीटू सदस्यों ने लोअर बाजार होते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर साल 1886 में अमरीका के शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया।
सीटू के शिमला एरिया कमेटी के अध्यक्ष किशोरी ढटवालिया ने कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा छिन रही है। महंगाई और ठेकेदारी नीतियों के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
महासचिव विनोद विरसांटा ने कहा कि शोषण पर अंकुश लगाने के लिए मजदूर विरोधी साम्राज्यवादी आर्थिक नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर, सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, राज्य कोषाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, बचन सिंह नेगी, जगदीश, सुरेंद्र बिट्टू, राजेंद्र, राजू, चुन्नी लाल, गुमान, नोख राम, कप दास, मोहन, पवन, मनोहर और पूर्ण सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन