फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid test report coming after five to six days in IGMC hospital shimla

पांच से छह दिन बाद मिल रही कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
covid test report coming after five to six days in IGMC hospital shimla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में कोरोना संदिग्ध मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट 5 से 6 दिन बाद मिल रही है। रिपोर्ट समय से न मिलने के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। रिपोर्ट में देरी के चलते चिकित्सक इलाज शुरू नहीं कर रहे। समस्या का समाधान सरकार और आईजीएमसी प्रबंधन 8 महीनों बाद भी नहीं कर पाया है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी में कोविड मरीजों के रोजाना औसत 600 से अधिक सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अस्पताल की लैब में बड़ी और छोटी मशीन पर 135 तक ही सैंपल लग पाते हैं। दो ही मशीनों पर सैंपलों की जांच हो पा रही है। टेस्ट रिपोर्ट देरी से आने के रोजाना कई मामले सामने आते हैं। इनमें अधिकांश मरीज वे होते हैं जो कोरोना संदिग्ध वार्ड में दाखिल रहते हैं। रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण इनका उपचार समय पर नहीं हो पा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों को भी इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बड़ी मशीन में 92 तो छोटी में 44 सैंपल की क्षमता
अस्पताल में दो मशीनें हैं। इनमें बड़ी मशीन पर एक बार में 92 सैंपल लगते हैं। छोटी मशीन पर 44 सैंपल लग पाते हैं। इनको जोड़ दिया जाए तो एक बार में 150 सैंपल भी नहीं लग पाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed