फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid positive doctor attempts suicide in IGMC Shimla

आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 08 Apr 2021 10:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Apr 2021 10:33 PM IST
सार

  • आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर ने नुकीली चीज से काट दी दोनों बाजुओं की कलाई

विज्ञापन
covid positive doctor attempts suicide in IGMC Shimla
आईजीएमसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला स्थित आईजीएमसी में बने कोविड आइसोलेशन वार्ड में एक मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पेशे से डॉक्टर व्यक्ति ने नुकीली चीज से अपने दोनों बाजुओं की कलाई काट डाली। तभी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों की नजर उस पर पड़ी और बाद में उसे उपचार दिया गया। डॉक्टर शहर के कसुम्पटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। हैरानी की बात है कि घटना के समय उसके माता-पिता भी आइसोलेशन वार्ड में दाखिल थे।

विज्ञापन


फिलहाल डाक्टर हालत स्थिर बनी हुई है। घटना को लेकर आईजीएमसी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, इससे पहले डीडीयू अस्पताल में एक महिला मरीज ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक डॉक्टर ने मानसिक तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसकी पत्नी और माता-पिता भी पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन


इस बीच पत्नी होम आइसोलेट थी जबकि डॉक्टर अपने माता-पिता के साथ आईजीएमसी में बने आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था। देर शाम इसने नुकीली चीज से अपने बाजुओं की कलाई काटकर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल आईजीएमसी के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर बलवीर वर्मा की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed