फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Covid infected woman kin complaint to CM Jairam Thakur in Nahan Medical College

हिमाचल: फर्श पर तड़पती रही कोरोना मरीज, परिजनों ने सीएम को सुनाया दुखड़ा

Fri, 30 Apr 2021 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Apr 2021 09:59 PM IST
सार

वहीं, एक अन्य तीमारदार ने सीएम को बताया कि तीन दिन से कोविड वार्ड में मरीजों को देखने कोई डॉक्टर नहीं आया। न ऑक्सीजन का स्तर देख रहे और न दवाइयां लिख रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बैठक में सीएम ने इस पर चिंता जताई।

विज्ञापन
Covid infected woman kin complaint to CM Jairam Thakur in Nahan Medical College
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड नियंत्रण समीक्षा बैठक के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मेडिकल कॉलेज नाहन में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बैठक से पूर्व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष एक कोरोना संक्रमित महिला फर्श पर तड़पती रही। उसे बेड तक नहीं मिल पा रहा था, जबकि महिला का संक्रमित पति दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन


ऐसे में तीमारदारों ने अपना दुखड़ा मुख्यमंत्री को सुनाया। वहीं, एक अन्य तीमारदार ने सीएम को बताया कि तीन दिन से कोविड वार्ड में मरीजों को देखने कोई डॉक्टर नहीं आया। न ऑक्सीजन का स्तर देख रहे और न दवाइयां लिख रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बैठक में सीएम ने इस पर चिंता जताई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नाहन पहुंचे और अधिकारियों के साथ कोरोना के बढ़ते जा रहे मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी कक्ष और आईसीयू का जायजा लिया। हैरान करने वाली बात यह थी कि संक्रमित महिला को बेड नहीं मिल पाया और परिसर में फर्श पर पड़ा था। तीमारदारों ने आरोप लगाए कि मौत के बाद भी शव में इंजेक्शन लगाए गए। कोरोना संक्रमित मरीज की एक तीमारदार महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोविड वार्ड में केवल नर्स और सफाई कर्मचारी ही उनकी देखरेख करते हैं।

सीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोविड काल में सब लोग काम कर रहे हैं। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कुछ कमियां रह जाती हैं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed