चचेरी बहनों ने खाया जहर, तड़प-तड़प कर हुई दोनों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चचेरी बहनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना हिमाचल के कांगड़ा जिले की है। थुरल इलाके की पंचायत सन्हूं में रदो चचेरी बहनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
इसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है और दूसरी ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 21 युवती (पालमपुर) में आईटीआई कर रही थी और उसकी चचेरी बहन जमा एक की पढ़ाई कर रही थी।
दोनों के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दोनों गांव के पास गदियाड़ा जंगल में पशु चराने गई हुई थीं।
गांव की एक अन्य लड़की करीब दो बजे घर दौड़कर आई और कहा कि उन दोनों बहनों ने कोई चीज निगल ली है।
आखिर क्यों खाया जहर
वे तड़प रही हैं और उनके मुंह से कुछ निकल रहा है। उस लड़की की बात सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और जंगल में गए। वहां से दोनों लड़कियों को गाड़ी में थुरल अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, अस्पताल में मौके पर तैनात डॉक्टर जनक राणा ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। पुलिस थाना थुरल के एएसआई चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, जांच जारी है। एक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया । उसकी भी टांडा में मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।