फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court news shimla

Shimla News: रिटायर्ड पुलिस एसपी को धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
court news shimla
शिमला। पुलिस विभाग में वरिष्ठ पद पर रह चुके सेवानिवृत एसपी को एक वकील से धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने जमानत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-5 शिमला सुस्मिता शर्मा की अदालत ने शिमला निवासी आरोपी रविंद्र शर्मा को जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी रविंद्र शर्मा ने अपने बेटेे की पढ़ाई के लिए संजौली निवासी वकील शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये का उधार मांगा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के दावे पर विश्वास किया और मार्च से अगस्त 2022 के बीच आरोपी को पैसा उधार दिया था। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कुछ रकम लौटाने के बाद लगभग 20,20,000 रुपये की रकम बाकी रह गई थी। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2023 में आरोपी के खिलाफ ढली पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। बाद में शिकायतकर्ता की याचिका पर मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई। जांच के बाद सीआईडी ने आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया था। अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed