{"_id":"5ec78d58df1ff97a1b76b47e","slug":"couple-gave-false-information-for-return-to-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गर्भवती बता बाहरी राज्य से घर पहुंचा दंपती, आशा वर्कर ने रिकॉर्ड मांगा तो मुकर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को गर्भवती बता बाहरी राज्य से घर पहुंचा दंपती, आशा वर्कर ने रिकॉर्ड मांगा तो मुकर गया
Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल में एक व्यक्ति पत्नी समेत बाहरी राज्य से गलत जानकारी देकर घर पहुंच गया। पता चलने पर कर्मचारी उसके घर पहुंचे तो वह जानकारी नहीं दे पाया। व्यक्ति गत माह पत्नी सहित बाहरी राज्य से लौटा था। इन्हें लाने के लिए वाहन यहीं से गया था। इसकी स्वीकृति उपायुक्त कार्यालय से ली गई थी। यह स्वीकृति चार दिन के लिए थी।
विज्ञापन
स्वीकृति लेने वाले ने घर आने का कारण पत्नी का गर्भवती होना बताया था। जब ये लोग घर पहुंचे तो पंचायत में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उसके घर पहुंचे। उन्होंने अन्य जानकारी सहित यह भी पूछा कि यदि उसकी पत्नी गर्भवती है तो उसका हेल्थ कार्ड बनवाना नियमानुसार आवश्यक है, लेकिन युवक आनाकानी करने लगा। पता चला है कि उसने घर आने के लिए गलत जानकारी दी थी।
विज्ञापन
नियमानुसार किसी भी गर्भवती महिला का पंजीकरण क्षेत्र की आशा वर्कर तथा हेल्थ वर्कर की ओर से आवश्यक तौर पर करवाया जाता है। इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाती है। युवक ने सोशल मीडिया पर उसे घर तक पहुंचाने के लिए एक बड़े नेता का आभार जताया था, उसके बाद ही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। हालांकि, इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन