पेड़ पर लटका मिला पति, जमीन पर मिली पत्नी की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कंडाघाट के तहत बीशा पंचायत में नेपाली मूल के दंपती का शव जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या की बात कही जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा फोरेंसिक जांच के लिए जुनगा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हालात का जायजा लिया।
दोनों की पहचान प्रवीण कुमार उम्र 23 और अस्मिता उम्र 20 साल के रूप में हुई है। दोनों करीब डेढ़ माह पहले ही कंडाघाट आए थे और यहां ठेकेदार के पास बतौर मजदूर काम कर रहे थे। दोनों शव उनके क्वार्टर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला जमीन पर गिरी थी। उसका पति दुपट्टे से बने फंदे से लटका हुआ था।
महिला के गले पर पुलिस को निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि घर में कहासुनी के बाद महिला फंदा लगाने की नीयत से निकल आई। उसके पीछे उसका पति भी भाग आया। जब पति महिला के पास पहुंचा वो फंदे पर लटक चुकी थी।
उसे जमीन पर उतार कर उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर खुद भी झूल गया। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद ले रही पुलिस : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसदन शर्मा ने दंपती की मौत की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर टीम गई। उन्होंने बताया कि महिला का शव जमीन पर था जबकि पुरुष फंदे से लटक रहा था। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला खुलेगा। हालांकि शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।