फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   counting of vvpat receipt with evm in himachal assembly election

हिमाचल विस चुनावः ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों की भी होगी गिनती

Tue, 12 Dec 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
counting of vvpat receipt with evm in himachal assembly election

विधानसभा चुनाव की 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान पहली बार वीवीपैट मशीन के भीतर पड़ी पर्चियों की गिनती भी होगी। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से केवल एक-एक वीवीपैट मशीन की गिनती होगी। 

विज्ञापन


वीवीपैट(वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का चयन लक्की ड्रॉ से होगा। अगर वीवीपैट में मतों की संख्या और ईवीएम में मतों की संख्या में कोई फर्क नजर आया तो चुनाव आयोग सख्त कदम उठा सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले वीवीपैट मशीन के भीतर पड़ी पर्चियों की गिनती केवल किसी प्रत्याशी के दावे पर ही किए जाने का प्रावधान था। बीते वर्ष उत्तरप्रदेश में हुए मतदान के बाद कई राजनीतिक दलों के नेता ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव आयोग ने और अधिक राहत देते हुए हर विधानसभा क्षेत्र से एक वीवीपैट की गिनती करवाने की सहूलियत भी दी है। प्रदेश में पहली बार भोरंज विधानसभा सीट के लिए अप्रैल में हुए उपचुनाव में वीवीपैट का प्रयोग कुछेक मतदान केंद्रों पर हुआ था।  

रिजल्ट निकालने में होगी देरी

counting of vvpat receipt with evm in himachal assembly election

लेकिन सूबे में 9 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया। वीवीपैट मशीन के भीतर पर्चियों की गिनती करने से प्रत्याशियों का रिजल्ट निकालने में देरी होगी। इसका सबसे अधिक असर प्रदेश के बड़े जिलों में देखने को मिलेगा।

कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला में मतगणना के दौरान अधिक समय लगेगा। जिला कांगड़ा में सर्वाधिक 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके चलते यहां पर ईवीएम के अलावा 15 वीवीपैट मशीनों की अलग से गिनती होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 80 से 95 पोलिंग स्टेशन हैं।

जितने पोलिंग स्टेशन होंगे, डिब्बे में मतदान केंद्र के नाम और संख्या नंबर समेत उतनी पर्चियां पड़ेंगी। आखिर में एक पर्ची को डिब्बे से बाहर निकाला जाएगा और उस नाम की वीवीपैट मशीन और ईवीएम की अलग से गिनती होगी।

लक्की ड्रॉ से होगा वीवीपैट का चयन
जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्र की एक-एक वीवीपैट मशीन की अलग से गिनती करने के निर्देश दिए हैं। वीवीपैट का चयन लक्की ड्रॉ से होगा। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग के आदेशानुसार सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed