{"_id":"5ed4e9fa8ebc3e9062521b86","slug":"cotainment-zone-pansai-panchayat-and-maalag-village-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पनसाई पंचायत और मालग गांव के दो वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पनसाई पंचायत और मालग गांव के दो वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
Mon, 01 Jun 2020 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नादौन उपमंडल की पनसाई पंचायत और मालग के दो वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इसके आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील समाप्त कर दी गई है। पनसाई और मालग गांव में गत दिनों दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इसके दृष्टिगत नादौन उपमंडल की पनसाई पंचायत के वार्ड नंबर-4 पनसाई गांव, ग्राम पंचायत मालग के वार्ड नंबर-1 मालग गांव (बाजार क्षेत्र को छोड़कर) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशों के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इससे छूट रहेगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन घर-द्वार ही करेगा। उपरोक्त क्षेत्रों में कोई व्यक्ति घर से नहीं निकलेगा। पैदल अथवा वाहन पर यात्रा नहीं कर सकेगा। सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर टहलने या खड़े होने पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन