फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Young man going from Mohali to Kumarsain deteriorated, admitted to hospital

शिमला: मोहाली से कुमारसैन जा रहे युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल

Mon, 13 Apr 2020 04:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Young man going from Mohali to Kumarsain deteriorated, admitted to hospital
कर्फ्यू के दौरान सोलन का मालरोड - फोटो : अमर उजाला

मोहाली से मां के साथ कुमारसैन लौट रहे युवक की परवाणू में तबीयत खराब हो गई। उसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। युवक की मां को भी आईसोलेशन में ही क्वारंटीन किया गया है। मां-बेटा एक गाड़ी में कुमारसैन लौट रहे थे। चालक को परवाणू में क्वारंटीन किया गया है। जानकारी के अनुसार मोहाली से आ रही गाड़ी को परवाणू में नाके पर रोका गया। गाड़ी सवार लोगों के तापमान की जांच की गई तो युवक का तापमान अधिक पाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक व उसकी मां को अपनी निगरानी में लिया। शुरुआत में तीनों को परवाणू में ही रखा गया। युवक की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे रविवार को सोलन अस्पताल शिफ्ट किया गया। 20 वर्षीय युवक को आईसोलेशन में रखा गया है। सोमवार सुबह सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। युवक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद माता और चालक को भी क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन


जांच के लिए भेजे गए सैंपल
नोडल अधिकारी डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि परवाणू क्वारंटीन केंद्र में रखे गए मोहाली से आए लोगों में से युवक की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया है। संदेह होने पर व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है। युवक के रक्त और थ्रोट के नमूने जांच को भेजे हैं। युवक की माता को एहतियात के तौर पर अस्पताल में और चालक को क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में दिल्ली से सुजानपुर पहुंच गया मंडी का युवक

लॉकडाउन के बीच रविवार देर रात को एक युवक बाइक पर दिल्ली से सुजानपुर पहुंचा गया। वह मंडी जिले का निवासी है और अपने घर जा रहा था। सुजानपुर पुलिस ने नाके पर युवक को रोका तो उसके पास कर्फ्यू पास नहीं था। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। उसे क्वारंटीन में रखा गया है।

मंडी के गांव मझयाल डाकखाना बस्सी का युवक दिल्ली से जोगिंद्रनगर के लिए बाइक पर आ रहा था। रविवार देर रात पुलिस ने नाके पर पूछताछ की तो उसके पास कर्फ्यू पास नहीं था। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर युवक को क्वारंटीन में रखा है। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि युवक को क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed