{"_id":"6435797a3d801d6bc20a2c75","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-420-new-cases-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 420 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 420 नए पॉजिटिव मरीज
Tue, 11 Apr 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:27 PM IST
सार
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। मृतक जिला ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और मंडी के सरकाघाट के बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 420 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। मृतक जिला ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और मंडी के सरकाघाट के बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 420 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 6,106 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,863 हो गई है। अस्पतालों में 27 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना को लेकर बैठकें करने को कहा गया है। सरकार प्रतिदिन कोरोना पर अपडेट ले रही है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने मामले
जिला कांगड़ा में 151, मंडी में 89, हमीरपुर 43, बिलासपुर 32, सिरमौर 25, कुल्लू 19, शिमला 16, चंबा 13, सोलन 12, ऊना 10, किन्नौर और लाहौल स्पीति में पांच-पांच नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर 799 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मॉकड्रिल
वहीं, हिमाचल प्रदेश में दूसरे दिन 799 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने जिला सोलन में कई स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। कहा कि अगर कोई व्यक्ति सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित है तो उसे तुरंत कोरोना के टेस्ट कराने चाहिए। बुजुर्गों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एनएचएम के निदेसक सुदेश मोक्टा रिपन अस्पताल में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड सेंटर का निरीक्षण कर वार्डों और व्यवस्था का जायजा लिया।