{"_id":"62fe5d721be3bd27a815eefd","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-18-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 388 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 388 नए पॉजिटिव मरीज
Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM IST
सार
प्रदेश में गुरुवार को 388 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2319 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शिमला में 85 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 388 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2319 रह गई है। 68 कोरोना संक्रमित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार को प्रदेश में 4335 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में 71 नए मामले
जिला कांगड़ा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इस दौरान 65 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मामले 573 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
शिमला जिले में 44 नए मामले
शिमला के डीडीयू अस्पताल में कोरोना जांच के बाद 17 साल की लड़की और 66 साल के बनूटी के रहने वाला व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके अलावा जिला में कुल 44 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 39,405 मामले सामने आ गए हैं। 336 सक्रिय केस है। जबकि 38,341 मरीज ठीक हो गए हैं और 724 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन