फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Update himachal pradesh today 18 august 2022

CoronaVirus Update: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 388 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM IST
सार

 प्रदेश में गुरुवार को 388 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2319 रह गई है।

विज्ञापन
CoronaVirus Update himachal pradesh today 18 august 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शिमला में 85 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 388 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2319 रह गई है। 68 कोरोना संक्रमित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार को प्रदेश में 4335 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए। 

विज्ञापन


कांगड़ा जिले में 71 नए मामले
 जिला कांगड़ा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इस दौरान 65 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मामले 573 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन


शिमला जिले में 44 नए मामले
शिमला के  डीडीयू अस्पताल में कोरोना जांच के बाद 17 साल की लड़की और 66 साल के बनूटी के रहने वाला व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके अलावा जिला में कुल 44 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 39,405 मामले सामने आ गए हैं। 336 सक्रिय केस है। जबकि 38,341 मरीज ठीक हो गए हैं और 724 मरीजों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed