{"_id":"62fbc25ce4b6c3464f68b3aa","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-16-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 446 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 446 नए पॉजिटिव मरीज
Tue, 16 Aug 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:45 PM IST
सार
प्रदेश भर में कुल 446 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कोरोना से प्रदेश में कुल 4,166 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मंडी और बिलासपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश भर में कुल 446 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कोरोना से प्रदेश में कुल 4,166 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 4,476 टेस्ट कराए गए। 255 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा में 136 नए मामले
जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में 136 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि जिले में 38 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 609 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ कांगड़ा ने वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, दो गज की दूरी और सफाई पर उचित ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
शिमला में एक बच्चे समेत 55 संक्रमित
राजधानी शिमला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के डीडीयू अस्पताल में 10 साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में 55 नए मामले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को बुखार था। टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्चे को होम आइसोलेशन में भेजा है। इसके अलावा संजौली, मल्याणा के अलावा पंथाघाटी के रहने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले में 55 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। अब तक जिले में 39,295 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 362 हो गई है। जबकि 38,206 इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं तथा 723 की बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन