{"_id":"62c2eb923067fc28613437ca","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-04-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Himachal: हिमाचल में 133 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 676 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Himachal: हिमाचल में 133 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 676 पहुंची
Mon, 04 Jul 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jul 2022 07:03 PM IST
सार
हिमाचल में सोमवार को 133 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 676 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को चार नए कोरोना मरीजों के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 15 हो गई है। ये मरीज आईजीएमसी के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। सभी की हालत में सुधार है। प्रदेश में सोमवार को 133 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 676 पहुंच गई है। मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को भीड़भाड़ में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों में चहल पहल और कार्यालय में काम करते वक्त मास्क पहनने को कहा है। जिला कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा में कोरोना के मरीजों को इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कांगड़ा में सबसे ज्यादा 222 एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही चंबा में 81, शिमला में 75, मंडी में 74, हमीरपुर 67, सोलन में 32, कुल्लू 30, सिरमौर में 28, किन्नौर में 23, बिलासपुर में 17, लाहौल-स्पीति में 15, ऊना में 12 एक्टिव मरीज हैं। हिमाचल में 2614 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। सोमवार को 129 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन