फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: coronavirus Up to five thousand fine for not wearing mask in Himachal

हिमाचल में मास्क न लगाने पर पांच हजार तक जुर्माना, आदेश जारी

Fri, 24 Jul 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: coronavirus Up to five thousand fine for not wearing mask in Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल में अनलॉक-2 में लापरवाही से घूमना अब भारी पड़ेगा। प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 के नियमों में सख्ती करते हुए शुक्रवार से मास्क न लगाने और ढंग से मुंह और नाक न ढकने वालों पर 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। सोलन जिले में मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माने के साथ आठ दिन का कारावास भी होगा। कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल और किन्नौर के उपायुक्तों ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आदेश जारी हो सकते हैं। उधर, प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के तबादलों पर दोबारा सख्ती से रोक लगा दी है।  शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों ने मास्क पहनने को लेकर सख्ती करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार से पुलिस इसकी निगरानी करना शुरू कर देगी। हालांकि इस बार की कैबिनेट बैठक में भी इस पर फैसला लिया जाना था, लेकिन अब जिला उपायुक्त अपने स्तर पर नियमों में सख्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन

किस जिले में कितना जुुर्माना

मास्क न पहनने पर यह होगा जुर्माना (रुपये में)
मंडी      500 से 5000
चंबा     500 से 5000
कुल्लू  500 से 5000
सिरमौर 500 से 5000
सोलन  500 से 5000
बिलासपुर 200 से 5000
शिमला   1000
ऊना     100 से 500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed