फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus test of govt schools teachers will also conducted , the administration has decided

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के भी होंगे कोरोना टेस्ट, प्रशासन ने लिया फैसला

Wed, 28 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh मणि कुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणि कुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus test of  govt schools teachers will also conducted , the administration has decided
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अब शिक्षकों के कोरोना टेस्ट के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता। वर्तमान में मार्गदर्शन के लिए स्कूल में आ रहे विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर और हैंड सैनिटाइजर करवाने के साथ-साथ तापमान जांच कर ही स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी प्रकार से स्कूल के शिक्षकों को भी इसी सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही इस सब की शिक्षा विभाग भी स्कूलों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त कर रहा है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से दो नवंबर को शिक्षक संस्थानों को भी खोला जा रहा है। शिक्षकों की सैंपलिंग से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक कड़ा कदम उठाया गया है। वहीं, शिक्षकों के अनुसार सरकार के इस कदम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि निदेशालय की ओर से संबंध में अभी कोई भी निर्देश नहीं हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सरकार की ओर से शिक्षकों के कोविड-19 की जांच के लिए निर्देश हो सकते हैं। 
विज्ञापन


शिक्षकों की भी होगी रैंडम सैंपलिंग : डीसी
डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। शिक्षकों के कोविड-19 की जांच से विद्यार्थियों की सुरक्षा पक्की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंडम सैंपलिंग के लिए हुई डीसी के साथ बैठक : सीएमओ
वहीं, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि मंगलवार को जिला उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि सुरक्षा के आधार पर विभिन्न उद्योगों के श्रमिकों और दुकानदारों के रैंडम सैंपल किए जाएंगे। इसके साथ सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों के अधिकारियों और स्टाफ कर्मचारियों के भी रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed