फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coronavirus stoped home delivery facility of Prasad of Mata Chintpurni

कोरोना वायरस ने रोकी माता चिंतपूर्णी के प्रसाद की होम डिलीवरी सुविधा

Mon, 10 Aug 2020 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus stoped home delivery facility of Prasad of Mata Chintpurni
चिंतपूर्णी मंदिर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस ने मां चिंतपूर्णी के प्रसाद की होम डिलीवरी सुविधा को भी रोक दिया है। चिंतपूर्णी मंदिर में दो दिन पहले ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के संक्रमित पाए जाने के बाद पुजारियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसी के साथ 14 दिन के लिए प्रसाद भेजने की व्यवस्था पर भी रोक लगा दी है। मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। कुछ दिन पहले मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए घर बैठे प्रसाद मंगवाने को ऑनलाइन प्रसाद योजना का शुभारंभ किया था। ट्रस्ट को मां के भक्तों के ऑर्डर आने भी शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


रोजाना माता का प्रसाद ऑनलाइन श्रद्धालुओं को उनके पते पर डाक के माध्यम से भेजा जा रहा था। अब मंदिर भवन के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में शामिल करने और किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध के चलते मां के भक्तों को कुछ दिन घर बैठे ऑनलाइन प्रसाद नहीं भेजा जा रहा है। उधर, मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि मां के भक्तों को प्रसाद की होम डिलीवरी की जा रही थी। इस पर 14 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मां के भक्तों के ऑर्डर प्रसाद के लिए आ रहे हैं। पेंडिंग ऑर्डर 14 दिन के बाद भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed