फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus second wave is reaching in the villages of himachal, many panchayats affected, Containment made in rural areas

हिमाचल: गांवों तक पहुंच रही कोरोना की लहर, किन्नौर की 38 पंचायतों में फैला वायरस, कई जगह बने कंटेनमेंट जोन

Fri, 07 May 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/किन्नौर/चंबा/बिलासपुर/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/किन्नौर/चंबा/बिलासपुर/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 May 2021 09:26 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में शुक्रवार से 17 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' लागू किया है।

विज्ञापन
Coronavirus second wave is reaching in the villages of himachal, many panchayats affected, Containment made in rural areas
किन्नौर के सांगला में कंटेनमेंट जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शहरों के बाद अब गांवों में भी कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक से चिंता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में शुक्रवार सात मई से 17 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' लागू किया है। शिमला शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र धामी में एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।  वहीं, किन्नौर जिले में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही है और मृत्यु दर भी बढ़ रही है।

विज्ञापन


एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिले की 73 पंचायतों में से 38 पंचायतों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है, जिसमें 8 व्यक्तियों की कोरोना वायरस से मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 35 पंचायतों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी में शादी समारोह या अन्य किसी भी प्रकार के आयोजन पर 20 से अधिक लोग एकत्रित न होने के निर्देश जारी किए गए हैं और जहां भी आदेशों की अवहेलना की जाएगी, आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों और चौकियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह के आयोजनों पर नजर रखें और कोरोना कर्फ्यू की अवहेलना पर उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करें। इसकी सूचना एसपी कार्यालय को दें। एसपी ने बताया कि किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा चैक पोस्ट पर जिले के अंदर और बाहर जाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन


रिकॉर्ड 4089 नए कोरोना पॉजिटिव, 57 संक्रमितों की मौत
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों और मौतों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड 57 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 55 संक्रमितों की मौत हुई थी। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 21, सिरमौर नौ, सोलन छह, मंडी सात, शिमला पांच, जबकि ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में तीन-तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 4089 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 1605, मंडी 417, सोलन 490, शिमला 314, हमीरपुर 289, चंबा 267, सिरमौर 285, बिलासपुर 242,  ऊना 119,  कुल्लू 45 और लाहौल-स्पीति में 16 नए मामले आए हैं। इससे पहले छह मई को 3785 नए मामले आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंचायतों में 10 घरों को बनाया कंटेनमेंट जोन

 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बिलासपुर के  घुमारवीं उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के 10 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जारी किए हैं। ग्राम पंचायत संध्यार के गांव अंध्रोली का पूरा वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत ओहर गांव भाजवानी वार्ड नंबर 6 में 1 घर, नजदीक यूको बैंक घुमारवीं के वार्ड नंबर 5 के 1 घर का 100 मीटर दायरा, दकड़ी चौक ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 के 1 घर का 100 मीटर दायरा, ग्राम पंचायत कोटलू गांव कोटलू के वार्ड नंबर 6 का 1 घर, ग्राम पंचायत अमरपुर के गांव अमरपुर के वार्ड नंबर 4 का 1 घर, ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव बालू बानी के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत प्लासला गांव प्लासला के वार्ड नंबर 5 में एक घर, ग्राम पंचायत कपाहड़ा गांव चैली के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत फटोह गांव रोपा के पूरा वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत फटोह गांव रोपा के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव चैली के वार्ड नंबर 7 का पूरा गांव, ग्राम पंचायत प्लासला के गांव समलोहल के वार्ड नंबर 3 का 1 घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

25 मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया

कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने से हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 25 मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। एसडीएम राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मुंडखर वार्ड नंबर 3 से 1, टिक्करी मिन्हासा वार्ड नंबर 2 से 2, पपलाह वार्ड नंबर 5 से 1, भोरंज वार्ड नंबर 4 से 1, भलबानी वार्ड नंबर 9 से 1, बडैहर वार्ड नंबर 7 से 2, लगमन्वी वार्ड नंबर 4 से 1, महल वार्ड नंबर 5 से 1, सधरियाण वार्ड नंबर 6 से 1, बाह्नवी वार्ड नंबर 3 से 1, नंधन वार्ड नंबर 6 से 1, भकेड़ा वार्ड नंबर 5 से 1, बलोह वार्ड नंबर 4 से 1, बजड़ौह वार्ड नंबर 2, 3, 5 से 3, दिम्मी वार्ड नंबर 3 से 1, जाहू वार्ड नंबर 8 से 1, मुंडखर वार्ड नंबर 9 से 1, मन्वी के वार्ड नंबर 5 से 1, कोट लांगसा के वार्ड नंबर 6 से 1, भोरंज के वार्ड नंबर 7 से 1 मकान को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है।

नगर पंचायत चुवाड़ी समेत नौ पंचायतें सील

नगर पंचायत चुवाड़ी के कुडणू, गाहर, जतरून, कुड्डी, रायपुर, होबार, बनेट तथा परछोड़ पंचायतों को सील प्रशासन ने सील करवा दिया है। दो दिनों के भीतर क्षेत्रों में 200 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भटियात प्रशासन ये कदम उठाया है। सील किए गए परिक्षेत्रों में वाहनों सहित लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। भटियात प्रशासन द्वारा दैनिक उपयोग सहित राशन, दवाइयों की उपलब्धता लोगों के घर-द्वार ही मुहैया करवाई जाएगी।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा बकायदा पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि कोविड़ के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौ पंचायतों को सील किया गया है। सील पंचायतों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर मनाही है। पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से या लोग सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक दो-दो लोग दुकानों में जाकर सामान खरीद सकते हैं।


 

शादी समारोह में धाम बनाने पर 5-5 हजार जुर्माना

चुराह विधानसभा क्षेत्र में हो रही दो शादियों में धाम बनाना आयोजकों को भारी पड़ गया। एसडीएम चुराह की अगुवाई में गठित टीमों ने समारोह स्थलों पर पहुंच दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार जुर्माना जड़ा है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि दोबारा समारोह में धाम का आयोजन किया गया तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शादी समारोह में 20 लोगों को ही शामिल करने की चेतावनी दी है। एसडीएम चुराह द्वारा अमल में लाई गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक समारोहों सहित धाम के आयोजनों पर पाबंदी लगाई है। बावजूद इसके लोग अभी भी जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में एसडीएम चुराह द्वारा गठित की गई दो टीमों ने भंजराड़ू और टिकरी गढ़ के साल्वी में औचक निरीक्षण किया। शादी समारोह में धाम बनाई जा रही थी। बहरहाल, टीम ने दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम मनीष ने बताया कि भंजराड़ू और टिकरीगढ़ के साल्वी में होने जा रही शादियों में धाम बनाई जा रही थी। आयोजकों को दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कोविड नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed