{"_id":"5e5fb0d48ebc3eeb4763c696","slug":"coronavirus-screening-of-two-dozen-tourists-at-chheshu-fair-symptoms-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलः छेश्चू मेले में दो दर्जन सैलानियों की स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलः छेश्चू मेले में दो दर्जन सैलानियों की स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण
Wed, 04 Mar 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रिवालसर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, रिवालसर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर में मास्क पहन जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर में छेश्चू मेले में आए दो दर्जन सैलानियों की स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग की है। ये पूरी तरह स्वस्थ हैं। इनमें कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया है। यह सभी लोग पिछले काफी समय से भारत में ही थे। वहीं मेले में कोरोना का खौफ बना हुआ है। लोग एहतियातन मास्क लगाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से घबराने की बजाय एहतियात बरतने और सतर्कता से काम लेने का आग्रह किया है। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई भी मामला नहीं है। प्रशासन परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी लेने अथवा ऐसे किसी मामले की जानकारी देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201,202,203,204 अथवा स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सकते हैं। ये नंबर चौबीसों घंटे क्रियाशील हैं।
विज्ञापन