कांगड़ा: पुलिस जवानों के बाद अब शिक्षकों में बढ़ रहा कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा में पुलिस जवानों व डाक्टरों के बाद अब विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी कोविड-19 के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। पिछले सात दिनों में जिला कांगड़ा के आठ स्कूलों से करीब 20 शिक्षक व अध्यापिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। संक्रमित होने वालों में महिला शिक्षकों की संख्या अधिक है। जिले में अध्यापिका के पॉजिटिव आने का पहला मामला 27 सितंबर को सामने आया था। डीएवी स्कूल देहरा की अध्यापिका संक्रमण की चपेट में आई थी।
इसके बाद धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी शिक्षकों और अध्यापिकाओं में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने लगे। ऐसे में जिला कांगड़ा के अभिभावकों में अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर का माहौल है। एक तरफ अब स्कूलोें में भी कोरोना के संक्रमण ने दस्तक दे दी है, वहीं प्रदेश सरकार ने भी स्कूलोें को नियमित रुप से शुरू कर दिया है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। शिक्षकों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने पर अब बच्चों के अभिभावकों में डर का माहौल है। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें स्कूल भेजा जाए या नहीं।
किस स्कूल में कितने शिक्षक संक्रमित
27 सिंतबर को डीएवी स्कूल देहरा में कोरोना का पहला मामला आया था। उसके बाद 30 सितंबर को उसी स्कूल के चार और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही ज्वालामुखी के हटली स्कूल में भी एक अध्यापिका संक्रमित हुई थीं। 31 सितंबर को पालमपुर के लाहला स्कूल और जसवां के मलोट स्कूल के दो शिक्षक पॉजिटिव हुए थे। वहीं ढ़लियारा स्कूल के तीन शिक्षक व कांगड़ा के सुनेट स्कूल में छह शिक्षक वायरस का शिकार हुए। पहली नवंबर को ज्वालामुखी के लगरु स्कूल व बैजनाथ के कूनसल स्कूल के दो शिक्षक भी संक्रमित हुए हैं।
डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति के निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में अब रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। वहीं जिन स्कूलों में कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, उनके संपर्क में आने वाले सभी शिक्षकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में आशा वर्कर आदि के भी रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं सभी लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे सरकार के नियमों का पालन करें।- डॉ जीडी गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा।