{"_id":"5fa41cce0ca886453d092922","slug":"coronavirus-random-sampling-of-govt-officials-and-employees-will-be-done-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की होगी कोरोना रैंडम सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की होगी कोरोना रैंडम सैंपलिंग
Fri, 06 Nov 2020 11:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। संक्रमण पर काबू पाने की विभाग की योजना सफल नहीं हो पा रही। कोरोना के विकराल रूप धारण के चलते अब सरकार ने सभी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों के रैंडम कोरोना के सैंपल लेने का निर्णय लिया है। इसको लेकर जिला प्रशासन और जिला चिकित्सा अधिकारी को सैंपल लेने को कहा है। लाहौल-स्पीति और चंबा जिला प्रशासन ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल के 3 जिलों में इस बीमारी ने कहर बरपाया है। इसमें मंडी, शिमला और कुल्लू शामिल है। सरकार ने भी सभी जिलों में मामलों पर अंकुश लगाने के साथ सैंपल संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों, कर्मचारियों की कोरोना रैंडम सैंपलिंग लेने को कहा है। स्कूल अध्यापकों में लक्षण नजर आने पर स्वास्थ्य विभाग को सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन