फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus positive travelled from Pathankot to in govt and then from Chamba to home in private bus

हिमाचल: पठानकोट से सरकारी, चंबा से निजी बस में पल्यूर पहुंचा पॉजिटिव जमाती

Tue, 07 Apr 2020 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive travelled from Pathankot to in govt and then from Chamba to home in private bus
तीसा का क्वारंटीन केंद्र - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग को जीतने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रशासन ने हिमाचल के कांगड़ा के पॉजिटिव पाए गए जमाती का यात्रा इतिहास जारी किया है। मरीज 17 मार्च को सरकारी बस में पठानकोट से चंबा पहुंचा। न्यू बस स्टैंड चंबा पहुंचने के बाद चंबा-साहो रूट पर दौड़ने वाली निजी बस से वह पल्यूर पहुंचा। 

विज्ञापन


इस दौरान पॉजिटिव जमाती के संपर्क में कई यात्री आए हैं। प्रशासन अब संपर्क में आने वाले यात्रियों की तलाश में जुट गया है। पुलिस की ओर से इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों से स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाने की अपील की है।  जानकारी के अनुसार 17 मार्च को हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा की बस नंबर एचपी 73-2628 पठानकोट से चंबा के लिए सुबह 10:40 बजे रवाना हुई। इस बस में यह जमाती सवार था। यह बस दोपहर को न्यू बस स्टैंड चंबा पहुंची।
विज्ञापन


उसी दिन शाम को 04:40 बजे एक निजी बस (शिवा बस सर्विसेस) नंबर एचपी 73 1156 चंबा से पल्यूर के लिए रवाना हुई, जिसमें मरीज पल्यूर पहुंचा। इन बसों में जिला चंबा के बहुत से यात्रियों ने सफर किया था। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों से स्वास्थ्य जांच की अपील की है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01899-225899 पर संपर्क करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed