{"_id":"5fd20edb049b080bd3673085","slug":"coronavirus-positive-patients-death-crossed-200-in-shimla-and-150-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एक माह में 45 साल से कम उम्र के 90 लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: एक माह में 45 साल से कम उम्र के 90 लोगों ने तोड़ा दम
Fri, 11 Dec 2020 09:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
हिमाचल में प्रतिदिन 10 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत होने से लोगों में दहशत है। बुजुर्गों के अलावा अब यह बीमारी युवाओं को भी अपना ग्रास बना रही है। एक महीने के भीतर 45 साल से कम उम्र के 90 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला शिमला में 200, मंडी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 150 पार हो गया है। इसका कारण अन्य बीमारी से ग्रस्त होने के साथ कोरोना और ऊपर से ऑक्सीजन का स्तर कम होना बताया जा रहा है। सरकार का तर्क है कि कोरोना के चलते लोग अंतिम स्टेज में अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऑक्सीजन का स्तर कम होने से मरीज की दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अब सरकार ने फैसला लिया है कि जिला अस्पतालों में अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम होता है तो उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ा दी है। प्रतिदिन 7 हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रदेश के 3 जिलों शिमला, मंडी और कांगड़ा में प्रतिदिन एक एक हजार सैंपल लेने का लक्ष्य दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल जाएं। मरीजों को ऑक्सीमीटर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन