फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus positive candidates will not be able to test polytechnic

कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे पॉलिटेक्निक की परीक्षा

Fri, 18 Sep 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive candidates will not be able to test polytechnic
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली पॉलिटेक्निक की छठे सेमेस्टर की परीक्षा में कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे। इन अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड बाद में परीक्षा देने का मौका देगा। प्रदेश में 25 सितंबर से प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला छठे सेमेस्टर व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं सहित पहले से छठे सेमेस्टर की अनुपूरक परीक्षाएं ले रहा है। इन परीक्षाओं में सूबे के 7800 अभ्यर्थी 40 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। इस दौरान मौजूदा समय में सूबे से कोरोना पॉजिटिव चल रहे पॉलिटेक्निक के छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को साथ लानी होगी पानी की बोतल
बोर्ड की मानें तो वार्षिक परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा हाल में जाने की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को मास्क पहनकर आना होगा। उन्हें पानी की बोतल साथ लानी होगी। 
विज्ञापन


25 सितंबर से शुरू हो रही प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की अनुपूरक और छठे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा में कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की परीक्षा तकनीकी शिक्षा बोर्ड बाद में लेगा। वार्षिक परीक्षा के दौरान छात्रों को कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरा पालन करना होगा। - सुनील वर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

25 सितंबर से होंगी पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों की अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर और एक से छठे सेमेस्टर की अनुपूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने डेटशीट जारी कर दी है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि 25 सितंबर से बहु तकनीकी की अंतिम वर्ष और पहले से छठे सेमेस्टर तक अनुपूरक परीक्षाएं शुरू होंगी। डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

परीक्षा के लिए प्रदेश में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 7800 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें बोर्ड की ओर से जारी किया गया रोलनंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करना होगा। अगर किसी छात्र को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो वह तकनीकी शिक्षा बोर्ड से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed