फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus positive BJP spokesperson and office bearer of mandi had reached CM office, also came in contact with many big leaders

कोरोना पॉजिटिव मंडी के भाजपा प्रवक्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे सीएम ऑफिस, कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी आए

Wed, 22 Jul 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive BJP spokesperson and office bearer of mandi had reached CM office, also came in contact with many big leaders
डीसी कार्यालय मंडी को सैनिटाइज किया गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिला भाजपा के प्रवक्ता और पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंडी से लेकर शिमला तक हड़कंप मचा हुआ है। ट्रेवल हिस्ट्री में पता चला है कि दोनों 16 जुलाई को सीएम ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात हुई है। बुधवार को सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उपसचिव स्तर के अधिकारी भी दोनों के सीधे संपर्क में आए हैं। 

विज्ञापन


  स्वास्थ्य विभाग ने मंडी से शिमला तक इनके करीब 90  प्राथमिक संपर्क ट्रेस कर लिए हैं। जिनकी सैंपलिंग शुरू की जा रही है। 17 से लेकर 20 जुलाई तक दोनों सराज में अपने घरों में ही रहे हैं। 21 को मंडी पहुंचे हैं। जिला भाजपा प्रवक्ता पेशे से वकील हैं। सूचना मिली है कि कुछ समय पहले दोनों डीसी ऑफिस और कुछ निजी होटलों में भी रहे हैं। डीसी ऑफिस मंडी को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। जबकि, कोर्ट में वकीलों और लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


डीसी और एसपी ऑफिस परिसर कुछ देर के लिए बंद किया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके शर्मा ने बताया कि मंडी जिला मुख्यालय में कोर्ट वर्क माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक यथावत जारी रहेगा। हालांकि, परिसर में वकीलों और लोगों की एंट्री (अत्यावश्यक मामलों को छोड़ कर) कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर की जा रही एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन के पूरा होने तक प्रतिबंधित रहेगी। डिजिटल माध्यमों के जरिये विधिक सेवा और सहायता प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में कोर्ट परिसर सील नहीं किया गया है।  मंडी में डीसी और एसपी ऑफिस परिसर कुछ देर के लिए बंद किया गया। इसी बीच चर्चा रही कि डीसी और एसपी ऑफिस सील कर दिया गया। एसडीएम सराज थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित 17 से 20 जुलाई तक अपने घरों पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed