{"_id":"5eda526f95ffec383059e874","slug":"coronavirus-patients-treated-leaving-four-year-old-daughter-with-grandmother-welcomed-with-flower-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बेटी को नानी के पास छोड़ किया कोरोना मरीजों का इलाज, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बेटी को नानी के पास छोड़ किया कोरोना मरीजों का इलाज, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Fri, 05 Jun 2020 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
स्वाति का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के हमीरपुर जिले में राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के बीच ड्यूटी देकर लौटी सुजानपुर की स्वाति का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वाति हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। सुजानपुर पहुंचने पर उनका आरती उतारकर, मां की चुनरी भेंट कर और फूलों से स्वागत किया गया। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने भी कोरोना योद्धा स्वाति की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
चार साल की बेटी काव्या को नानी के पास छोड़कर स्टाफ नर्स स्वाति मेहरा ने राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा में 10 दिन ड्यूटी दी। यहां कोरोना मरीज भर्ती हैं। उसके उपरांत हमीर होटल में क्वारंटीन रहीं। जिसका समय पूरा होने वह शुक्रवार को अपने घर सुजानपुर वार्ड नंबर 6 में अपने मां के पास पहुंची। उन्होंने अपनी चार वर्ष की बेटी को नानी के पास रखा था। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, भाजपा उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष टीआर कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी पार्षद सुधीर भटनागर, देशराज ज्योति शर्मा आदि ने कोरोना योद्धा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन