फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Markets to remain closed on Saturday and Sunday in himachal, five days week in government offices

कोरोना: सरकारी दफ्तरों में अब फाइव डे वीक, शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बाजार

Tue, 20 Apr 2021 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Markets to remain closed on Saturday and Sunday in himachal, five days week in government offices
दो दिन बंद रहेंगे बाजार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने एहतियाती तौर पर बंदिशों को बढ़ा दिया है। नए आदेशों के तहत सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार को कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 50 प्रतिशत कर्मचारी ही दफ्तर आएंगे, जबकि बाकी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। दिव्यांग और गर्भवती कर्मचारी दफ्तर नहीं आएंगे। शनिवार-रविवार को बाजार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


एक मई तक लागू इस व्यवस्था के अनुसार शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा दुकानें, मार्केट, व्यावसायिक स्थल, मॉल, जिम, खेल परिसर, स्वीमिंग पूल भी शनिवार और रविवार को नहीं खुलेंगे। हालांकि फल, सब्जी, दूध व दूध उत्पाद जैसे रोजमर्रा के जरूरी उत्पादों व दवा दुकानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। वहीं, रेस्त्रां, ढाबा, होटल पर्यटन विभाग की ओर से जारी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए जारी निर्देश यहां क्लिक कर देखें


स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है जो कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं, वह स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीफोन व अन्य माध्यमों से संपर्क में रहना होगा। ऐसे कर्मचारी किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में दो घंटे के भीतर कार्यालय बुलाए जा सकेंगे। सरकारी वाहनों में ज्यादा से ज्यादा पूलिंग की जाए।

23 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंदिरों पूजा रोजाना की तरह मंदिर पुजारी करेंगे। नई बंदिशों के तहत पूरे प्रदेश में शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सभी शिक्षण संस्थान बच्चों और शिक्षकों के लिए एक मई तक बंद रहेंगे, जबकि गैर शिक्षण स्टाफ के लिए शिक्षा विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। हालांकि शिक्षण संस्थान परीक्षाएं सुचारु रूप से करवा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed