{"_id":"5ebe8b5a8ebc3e908a717c8f","slug":"coronavirus-major-relief-for-himachal-s-transporters-government-gives-tax-exemption","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ट्रांसपोर्टरों के लिए बड़ी राहत, चार महीने का टैक्स माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ट्रांसपोर्टरों के लिए बड़ी राहत, चार महीने का टैक्स माफ
Fri, 15 May 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 May 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
himachal transport department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत देते हुए चार माह का टैक्स माफ कर दिया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप हैं। इससे परिवहन क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्टरों ने भी परिवहन विभाग से टैक्स माफ करने की गुहार लगाई थी। इसको देखते हुए हिमाचल सरकार ने ट्रांसपोर्टरों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
सरकार ने सार्वजनिक सेवाएं वाहनों, माल वाहक वाहनों, शिक्षण संस्थानों की बसों, निजी सेवा वाहनों को टोकन टैक्स और स्पेशल रोड टैक्स (विशेष पथ कर) में छूट दी है। ये छूट एक अप्रैल से 31 जुलाई 2020 तक दी है। इसके अलावा जिन ट्रांसपोर्टरों ने मार्च माह में टैक्स जमा नहीं करवाया था, वे अगस्त माह में टैक्स जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि 21 मार्च से 31 मार्च 2020 की लॉकडाउन अवधि को नॉन-ऑपरेशनल दिनों में गिना जाएगा और उपरोक्त छूट अवधि में इसकी क्षतिपूर्ति शामिल की गई है। इसके साथ ही सरकार ने कोरोना के चलते लॉकडाउन की अवधि के दौरान परमिट नवीनीकरण में देरी से संबंधित जुर्माने को भी माफ कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रधान सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। हिमाचल में 3300 परिवहन निगम और 3100 प्राइवेट बसें हैं। इन दोनों से परिवहन विभाग प्रति किलोमीटर प्रति सवारी के हिसाब से स्पेशल रोड टैक्स लेता है। प्रदेश में 16582 छोटे कमर्शियल वाहन हैं। इनमें 12 प्लस 7913, 4242 ऑटो रिक्शा, 638 स्कूल और वॉल्वो बसें आदि शामिल हैं।