फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus like symptoms in Himachal's 29135 people, revealed in him suraksha abhiyan

हिमाचल में 29135 लोगों को खांसी जुकाम, होंगे कोरोना टेस्ट

Wed, 09 Dec 2020 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
coronavirus like symptoms  in Himachal's 29135 people, revealed in him suraksha abhiyan
coronavirus demo - फोटो : PTI

हिम सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में 21,54,952 लोगों की जांच की गई है। 29,135 लोगों को खांसी जुकाम की शिकायत है। । 8,476 में तपेदिक और 688 में कुष्ठ रोग की पहचान की गई है। सरकार ने सभी जिलों में अधिकारियों को कोविड और कुष्ठ रोग के संभावितों के तत्काल सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने दी है। उन्होंने कहा कि अब तक जिला बिलासपुर में 1,23,058, चंबा में 1,52,480, हमीरपुर में 1,86,825, कांगड़ा में 4,87,758, किन्नौर में 18,313, कुल्लू में 1,61,723, लाहौल-स्पीति में 5,943, मंडी में 3,69,730, शिमला में 1,46,761, सिरमौर में 1,37,907, सोलन में 1,98,892 और ऊना में 1,65,562 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 नवंबर को इस अभियान की शुरुआत की थी। यह 27 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग, ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की टीमें बनाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के लिए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में राज्य को पहले ही देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थान दिया गया था। 

विज्ञापन


सीएचसी को मिलेंगे वाहन 
अवस्थी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को होम आइसोलेशन के तहत कोविड-19 रोगियों के लिए चिह्नित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन वाहनों को पीछे की सीट से ड्राइवर केबिन को अलग करने के लिए फाइबर ग्लास लगाया जाएगा। आपातकालीन सेवाओं के लिए जिलों से 30 एंबुलेंस को जोड़ा गया है। सैंपल एकत्र करने के लिए राज्य के कुछ स्थानों पर कियोस्क लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed