फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest update of himachal pradesh on may 28

Coronavirus: हिमाचल में आठ नए संक्रमित, 281 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 28 May 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा/सोलन/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा/सोलन/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest update of himachal pradesh on may 28
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में गुरुवार को कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन लौटे मां-बेटा और एक यूपी से आई प्रवासी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मां-बेटा संस्थागत क्वारंटीन थे, जबकि यूपी से आई महिला बीबीएन में चोर रास्ते से दाखिल हुई है, जो पति के साथ यहां रह रही थी। महिला का पति बद्दी के फेस-1, 2 में चाय की दुकान करता है। चोर रास्ते से आने और सरकार व डीएम के आदेशों की अवहेलना करने के चलते पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने में जुट गई है। तीनों को कोविड हेल्थ केयर सेंटर काठा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं रात को कांगड़ा जिले में चार नए संक्रमित आए। जिले के इंदौरा क्षेत्र के 60 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ की 20 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के 30 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी चार संक्रमित महाराष्ट्र के पुणे से ट्रेन से कांगड़ा पहुंचे थे और संस्थागत क्वारंटीन में थे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन सभी को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं बैजनाथ में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है। महिला को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर चंबा में दो साल की बच्ची और उसकी मां अभी भी कोरोना पॉजिटिव है। इनकी रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। गुरुवार देर रात मंडी जिले से भी एक 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। डीसी मंडी ऋग्देव ठाकुर ने बताया कि जोगिंद्रनगर उपमंडल का कोरोना संक्रमित युवक हाल ही में पुणे से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन था। वहीं, हमीरपुर जिले के भोटा और डुग्घा कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन बड़सर और टौणी देवी के दो लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब दोनों 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। प्रदेश में अब तक 281 कोरोना के मामले पहुंचे हैं, जिनमें से 199 एक्टिव हैं और 77 लोग ठीक हो चुके हैं। पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed