फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest live update of himachal pradesh may 20

Coronavirus: हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 18 पॉजिटिव मामले, 110 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 21 May 2020 12:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/कुल्लू/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/कुल्लू/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2020 12:46 AM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 100 के पार
  • एक ही दिन में रिकॉर्ड 18 मामले  
  • कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले में नए मामले
  • कांगड़ा में संक्रमित, मंडी में चार, कुल्लू जिले
  • 52 मरीज स्वस्थ होकर घर गए

विज्ञापन
Coronavirus latest live update of himachal pradesh may 20
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। बुधवार को प्रदेश में मरीजों की रिकॉर्डतोड़ संख्या सामने आई है। प्रदेश में एक ही दिन में 14 नए मामले आए। इनमें जहां 13 अकेले कांगड़ा जिले के हैं, चार मंडी के और महामारी से अब तक अछूते कुल्लू जिले में भी एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया है। कुल्लू के आनी के कुठेड़ गांव का एक युवक संक्रमित निकला है, जो 18 मई को मुंबई से लौटा था। लौटते ही उसे ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन पर रखा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने की तैयारी, जानें कैबिनेट उपसमिति के बड़े फैसले
विज्ञापन



वहीं कांगड़ा जिले के सभी 13 लोग भी 18 मई को ही मुंबई से लौटे थे, जिन्हें परौर स्थित अस्थायी आईसोलेशन सेंटर में रखा था। अब इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया है। 14 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में अब तक 110 मामले संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 55 हो गई है और 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा जिला में सामने आए सभी 13 में  से 11 मरीज मुंबई से ट्रेन के माध्यम से कांगड़ा पहुंचे थे। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए टांडा अस्पताल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह चार बजे के बाद आना शुरू हुई है। पहले चरण में सुबह लगभग साढे़ चार बजे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें धर्मशाला उपमंडल के झियोल गांव से मां-बेटा और उनकी बहू शामिल है।

इसके अलावा लंबागांव की महिला और ज्वालामुखी उपमंडल का एक  पुरुष शामिल है। दूसरे चरण की रिपोर्ट साढे़ 11 बजे के बाद आई, जिनमें कांगड़ा जिले के छह और लोग पॉजिटिव निकले। इनमें सारीमोलग गांव से पति-पत्नी और उनकी 11 साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा चढ़ियार के 21 वर्षीय युवक और लंबागांव की आठ साल की बच्ची पॉजिटिव आई है। वहीं जयसिंहपुर तहसील के बजोट गांव का 41 वर्षीय व्यक्ति 18 मई को चेन्नई से ट्रेन से पठानकोट पहुंचा था।

उसके बाद उसे संस्थागत क्वारंटीन सेंटर ज्वालामुखी में रखा था। 19 मई को इसका सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो पॉजिटिव निकला। इसके अलावा अप्पर खैरा का 55 वर्षीय चालक दिल्ली से आया था और क्वारंटीन सेंटर ढलियारा में भर्ती था। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीज बैजनाथ कोविड केयर सेंटर भर्ती कर दिया है।

उधर मंडी जिले के रत्ती की 63 साल की महिला, थाची की 23 वर्षीय युवती, थुनाग के शिल्ही का 30 वर्षीय युवक और थरोट से 70 साल का बुजुर्ग शामिल है। इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि आनी का संक्रमित युवक ढालपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ही भर्ती है।

चार मामलों से मंडी में हड़कंप, दो का नहीं मिल रहा यात्रा इतिहास

हिमाचल के मंडी जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ चार मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि ये मामले जिले के गोहर, बल्ह, थुनाग और सदर उपमंडल से संबंधित हैं। इनमें दो लोगों का यात्रा इतिहास नहीं मिल रहा है। एक संक्रमित लड़की का यात्रा इतिहास ऊना का है, जबकि 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहले से नेरचौक अस्पताल में भर्ती है। यह महिला किडनी रोगी है।

महिला का पहले क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर नेरचौक अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला का पति रत्ती में बड़ा कारोबारी है।कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब अन्य तीन मरीजों को भी उपचार के लिए लाया जा रहा है। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य तीन संक्रमित लोगों को भी अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गई है। यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित एक किसान है और वह हाल ही में कई जगह मटर की फसल बेचकर आया था। 


 

कोटला खुर्द का वार्ड नंबर चार कंटेनमेंट जोन घोषित

कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद ऊना उपमंडल के कोटला खुर्द का वार्ड नंबर 4 कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि 21 मई से कोटला खुर्द के वार्ड चार में कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। कोटला खुर्द के वार्ड नंबर 3 व 5 को बफर जोन घोषित किया गया है। आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था रहेगी। पिछले दिनों पंजाब के मोहाली से ऊना लौटे दो युवक पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों पहले रेड जोन मुंबई से आए थे। मोहाली में रुक गए और उसके बाद ऊना का पास बनवाया।

पहले हरोली के युवक में कोरोना का संक्रमण पाया गया, उसके बाद कोटला खुर्द का दूसरा युवक भी पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसे पहले होम क्वारंटीन का नोटिस दिया था, लेकिन 15 मई को इसका पहला सैंपल लिया गया जो निगेटिव आया था। दोनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच में खुलासा हुआ था कि दोनों मुंबई के एयरपोर्ट में काम करते थे। इन्होंने रेड जोन मुंबई से पहले तो मोहाली तक का पास बनाया और उसके बाद वहां से ई पास के जरिये ऊना पहुंचे। युवक को खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके गांव में एहतियात बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed