फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus latest live update of himachal pradesh for june 22

हिमाचल : एक दिन में रिकॉर्ड 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले 

Tue, 23 Jun 2020 12:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 12:30 AM IST
सार

  • हिमाचल में  कोरोना के रिकॉर्ड 53 मामले 
  • कांगड़ा और हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा केस

विज्ञापन
Coronavirus latest live update of himachal pradesh for june 22
कोरोना वायरस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देवभूमि में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया है।  सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस के  शाम को सात मामले आने के बाद देर रात करीब सवा 11 बजे जिले में आठ और पॉजिटिव केस आए। देर रात को सामने आए मामले धीरा, बैजनाथ और जयसिंहपुर से संबंधित हैं। बैजनाथ के मलेहड़ गांव से 31 और 23 साल के युवक संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


दोनों राधा स्वामी सत्संग भवन परौर में संस्थागत संगरोध में थे। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। दोनों को धर्मशाला कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जयसिंहपुर के गुलेहड़ गांव से 41 साल की महिला और उसकी 24 साल की भतीजी संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा दिल्ली से लौटे पालमपुर के चंगेहड़ गांव से 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। तीनों आलमपुर में संस्थागत क्वारंटीन थे। वहीं, 50 साल की महिलाए 30 साल का उसका बेटा और 23 साल की बहू भी संक्रमित हुए हैं। तीनों धीरा के पनाली गांव के रहने वाले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। तीनों होम क्वारंटीन थे। इससे पहले  नगरोटा के सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उनकी 33 साल की बहू और 6 साल की पोती पॉजिटिव आई हैं। ये तीनों मुंबई से लौटी थीं। दिल्ली से लौटे हटवास गांव के भाई-बहन भी संक्रमित पाए गए हैं। पंजलेहड़ गांव का एक 42 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 11 साल की बेटी भी पॉजिटिव हैं। ये दोनों फरीदाबाद से आए थे। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: सलमान खान की बहन अर्पिता पति आयुष और दो बच्चों के साथ पहुंचीं मंडी, सभी होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन



रामपुर में सीआईएसएफ जवान समेत उनकी पत्नी और बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। नालागढ़ में सब्जी विक्रेता महिला, बीबीएन में एक अन्य व्यक्ति जबकि मंडी जिला के बलद्वाड़ा तहसील के समैला बाड़ी के मतोली गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकले हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांगड़ा के देहरा के बढलठोर गांव के 65 और 60 वर्षीय पति-पत्नी ने कोरोना से जंग जीत ली है। सिरमौर जिला में सात जबकि हमीरपुर जिला में भी दो लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सोलन में देर रात दो और मामले आए हैं। खुंडीधार में रविवार को एक बच्ची पॉजिटिव पाई गई थी। ये दोनों संक्रमित बच्ची के घर में काम करते थे। सोलन में कुल 81 कोरोना मामले आए हैं और  47 सक्रिय केस है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 755 हो गया है। 417 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 306 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है। 

हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार

उधर, हमीरपुर जिले में देर रात कोरोना के एक साथ 19 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। इनमें छह संक्रमित भोरंज, दो गलोड़, छह नादौन और पांच टौणी देवी के हैं।  इसके साथ ही हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। बीते चार दिन के भीतर जिले में 60 नए मामले आ चुके हैं। अब कुल मामलों की संख्या 201 हो गई है।

 सरकाघाट का निजी होटल सील
समैला के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सरकाघाट में एक निजी होटल सील कर दिया गया है। यह व्यक्ति दिल्ली से लौटने के बाद से भांबला के एक निजी होटल में संस्थागत क्वारंटीन था। मरीज में कोरोना संक्रमण के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं, उसे कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है और इसमें रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी।  

जानकारी के मुताबिक बलद्वाड़ा तहसील के तहत समैला के बाड़ी मतोली गांव का यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था, जिसे प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन किया था। 20 जून को इसके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट 22 जून को आई। इसमें यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम सरकाघाट ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को भांबला के निजी होटल में संस्थागत क्वारंटीन में रखा था। इसलिए अब कोई भी कंटेनमैंट या बफर जोन में एरिया बांटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल होटल के अंदर रहने वाले लोगों को कहीं आने जाने की अनुमति नहीं होगी। होटल को सील कर दिया गया है। कहा कि छह दिन के बाद होटल में रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed