फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: jamaati found covid 19 positive after tested negative twice in himachal

कोरोना की जंग जीत चुका जमाती फिर निकला पॉजिटिव, पहले दो बार निगेटिव आई थी रिपोर्ट

Sun, 19 Apr 2020 12:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
coronavirus:  jamaati found covid 19 positive after tested negative twice in himachal
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ठीक होने के बाद एक जमाती फिर कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी के अनुसार यह जमाती ऊना जिले में सबसे पहले आए तीन कोरोना संक्रमितों में से एक है। टांडा में इलाज के दौरान इन तीनों की दो बार रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसके बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी देकर छेब स्थित आईसोलेशन केंद्र में भेजा गया था। लेकिन शनिवार देर रात इनमें से एक की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। इससे सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


 तीनों जमाती मंडी जिले के हैं और तब्लीगी जमात के जलसे से लौट कर ऊना के अंब क्षेत्र की एक मस्जिद में रुके थे और बाद में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन्हें टांडा के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद दो बार इनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसको देखते हुए तीनों को अस्पताल से छुट्टी देकर निगरानी पर रखा गया था। लेकिन शनिवार देर रात को एक की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में अब तक 7167 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया, जिसमें से 5102 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। अब तक 2240 लोगों की कोविड-19 को लेकर जांच की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 23 हो गई है। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में कोविड-19 के लिए  224 सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed