फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus infects complicate Himachal's medical science, read the whole matter

कोरोना संक्रमितों ने उलझाई हिमाचल की मेडिकल साइंस, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus infects complicate Himachal's medical science, read the whole matter
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के दो कोरोना संक्रमित लोगों ने सरकार के साथ हिमाचल की मेडिकल साइंस को उलझन में डाल दिया है। दोनों का यात्रा इतिहास न मिलने के बाद इनके परिवार के सभी 13 सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आई गई है।

विज्ञापन


मेडिकल साइंस कोविड-19 को एक व्यक्ति या वस्तु से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला संक्रामक वायरस मानती है, लेकिन पिछले 44 दिन से दोनों पॉजिटिव मरीजों के साथ रहने वाले इनके परिवार इस वायरस से सुरक्षित हैं। कोरोना प्रोटोकाल के तहत अब 14 दिन बाद दोनों संक्रमितों के दोबारा सैंपल लिए जाएंगे, जिस पर पूरे नजरें टिकी हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व हमीरपुर की एक पंचायत में एक ठेकेदार की पत्नी और नादौन क्षेत्र में निजी स्कूल प्रिंसिपल के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। महिला पांच मार्च को यूपी के बरेली से हमीरपुर पहुंची थी। महिला के परिवार में पांच लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि पत्नी को सर्दी-जुकाम, बुखार और बदन दर्द आदि कोई लक्षण नहीं थे। कान में सरसों का तेल डालने के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कान चेक करवाने गए थे। यहां पर फ्लू ओपीडी में जांच के बाद रेंडम सैंपल लिया गया। स्कूल प्रिंसिपल के परिवार में आठ सदस्य हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि वह पिछले दो महीने में जिले से बाहर नहीं गया। 

लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने पर वह परिवार समेत घर पर ही रहा है। कोरोना संक्रमित दोनों लोगों के परिजनों के 17 अप्रैल रात को एवं प्राथमिक संपर्क में आए लोगों के 101 नमूने जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इनमें 92 की रिपोर्ट मिली है।

संक्रमित लोगों के परिजनों समेत सभी निगेटिव हैं। नौ सैंपल रिपीट किए गए हैं। प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्क के 159 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 100 नमूने परीक्षण को आईजीएमसी तथा 59 टांडा भेजे हैं।

इनकी रिपोर्ट आनी है। उधर, उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव दोनों लोगों के परिवार में सभी सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed