{"_id":"609fb2ce04e941553157eb14","slug":"coronavirus-increased-oxygen-quota-in-himachal-cabinet-approves","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में बढ़ा ऑक्सीजन का कोटा, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में बढ़ा ऑक्सीजन का कोटा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Sat, 15 May 2021 05:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 05:09 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में लगातार बढ़ाेतरी हो रही है। इसको देखते हुए कैबिनेट बैठक में गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। हिमाचल में पहले 15 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन मामले बढ़ने के साथ अब ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में इसे 30 मीट्रिक टन करने का फैसला लिया है। आने वाले समय मे इसकी 50 से 55 मीट्रिक टन की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने शनिवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। आने वाले समय में ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में पांच हजार और ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत रहेगी। उन्होंने कैबिनेट में कोरोना के सक्रिय मामलों के अलावा बिस्तर के बारे में जानकारी दी। हिमाचल के मेडिकल कॉलेज कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं। वार्ड में अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। कोविड बिस्तर न होने से मरीजों को शिफ्ट न करने को कहा जा रहा है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेक शिफ्ट अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
घरों में नहीं दिए जा सकते बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर
हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव लोग घरों में आइसोलेट हैं। इन मरीजों को घरों में सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल है। ऐसे में घरों में छोटा सिलिंडर देने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों की भी ली जाएंगी सेवाएं
कोरोना के चलते हिमाचल में बिस्तरों को संख्या कम पड़ रही है। ऐसे में सरकार उन निजी अस्पतालों की सेवाएं लेगी, जिनके पास बिस्तर और ऑक्सीजन का आधारभूत ढांचा विकसित है।