फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in shimla: 10 corona positive patient died within last 24 hours in IGMC Shimla

आईजीएमसी शिमला में 24 घंटे के भीतर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

Fri, 11 Dec 2020 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in shimla: 10 corona positive patient died within last 24 hours in IGMC Shimla
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला में बीते 24 घंटों के भीतर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में गर्भवती भी शामिल है। अधिकांश लोगों को सांस लेने में दिक्कत की समस्या थी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि समय से अस्पताल न पहुंच पाने के कारण अधिकांश लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में कुछ लोगों का ऑक्सीजन लेवल नीचे चले जाने से हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।मृतकों वालों रोहड़ू के दो, सिरमौर के दो, रामपुर के दो और सोलन, शिमला, कुमारसेन और किन्नौर के एक-एक व्यक्ति की कोरोना से आईजीएमसी में मौत हुई है। इनमें रामपुर की एक 30 वर्षीय सात महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है।

विज्ञापन


कोरोना से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत: डॉ. जनक
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर अस्पताल में 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना संक्रमित लोगों को अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहनी चाहिए। ऑक्सीजन लेवल गिरता है तो तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है। समय से अस्पताल आने वाले मरीजों को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed