{"_id":"5ecb2a468ebc3e902f36d767","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-woman-death-due-to-corona-virus-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी में मौत, अब तक चार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी में मौत, अब तक चार ने तोड़ा दम
Mon, 25 May 2020 08:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 May 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर की कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी शिमला में देर रात मौत हो गई है। अंतिम संस्कार आज शिमला में किया जाएगा। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कारण चार लोग दम तोड़ चुके हैं। आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉ जनक राज ने महिला की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महिला को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से 22 मई को उपचार के लिए रेफर किया गया था। महिला को किडनी की समस्या थी। यहां महिला का कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को इन्हें आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
रविवार को महिला का डायलिसिस किया गया था। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में शाम तक यह डायलिसिस प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद महिला को दोबारा आईसोलेशन वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन
महिला को दोपहर एक बजे के करीब डायलिसिस के लिए स्ट्रेचर पर लाया गया था। रेडियोलॉजी विभाग के ग्राउंड फ्लोर की लिफ्ट से नेफ्रोलॉजी विभाग लाया गया था। इसके बाद सोडियम हाइपोक्लोराइट से पूरी जगह को सैनिटाइज किया गया था।