फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh Newly married bride tests covid 19 positive in chamba

शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता निकली कोरोना पॉजिटिव, पति की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 30 Jul 2020 11:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh Newly married bride tests covid 19 positive in chamba
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

चंबा के समीपवर्ती क्षेत्र के बरौर में एक नवविवाहिता कोरोना पॉजिटिव आई है। तीन पहले ही महिला शादी हुई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। हालांकि महिला का पति कुछ समय पहले ही दूसरे राज्य से आया है। मगर उसके दो बार टेस्ट लेने के बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


इसको देखते हुए महिला किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव आई, इसको लेकर पहले बनी हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल तैयार कर रहा है। इन सभी लोगों के सैंपल एकत्रित करके कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। महिला का पति बाहरी जिले से चंबा में आया था। गर उसकी रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई है। जबकि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला शादी का मेकअप करवाने के लिए सैलून में भी गई थी।
विज्ञापन


यहां पर बाहरी राज्यों के कारीगर काम करते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग सैलून के कर्मचारियों के भी सैंपल एकत्रित कर सकता है। इसके अलावा महिला अन्य जिन लोगों के भी संपर्क में आई है, उन सबके भी सैंपल लिए जाएंगे। बुधवार को जिस स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैली थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि महिला के कोरोना संक्रमित होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला के संक्रमित होने के कारणों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed