फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronavirus in Himachal Pradesh man fled from home after reports of coronavirus positive

हिमाचल: कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई बिलासपुर पुलिस, सिटी चौकी सील

Sat, 20 Jun 2020 06:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Himachal Pradesh man fled from home after reports of coronavirus positive
बिलासपुर शहरी पुलिस चौकी सील - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर हिमाचल के बिलासपुर सिटी चौकी के पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। चौकी सील कर दी गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर से भागे मरीज को कड़ी मशक्कत के बाद दबोचकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी मरीज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।   पुलिस के अनुसार संक्रमित व्यक्ति दिल्ली से बिलासपुर आया था। वापस आने के बाद रौड़ा स्थित अपने किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच वह अपने गांव री रडोह भी गया था। बिलासपुर में जब किसी पड़ोसी को इसकी जानकारी मिली कि यह दिल्ली से आया है और इसने खुद को क्वारंटीन नहीं किया है, तब पुलिस से इसकी शिकायत की गई। सिटी चौकी पुलिस के जवान 17 जून को इसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां कोरोना टेस्ट कराया गया। 19 जून देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर यह मरीज घर से भाग गया। रात भर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने संक्रमित को पकड़कर कोविड अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि संक्रमित व्यक्ति मार्केट कमेटी में मास्क और सैनिटाइजर की दुकान भी चलाता है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि सिटी चौकी के जवान कोरोना पॉजिटिव के संपर्क  में आए थे। इसके चलते चौकी के सभी जवानों को क्वारंटीन किया गया है। सिटी चौकी को भी बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed