फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh (HP) only three districts in green zone now

हिमाचल में अब 12 में से तीन ही जिले ग्रीन जोन में

Sun, 10 May 2020 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh (HP)  only three districts in green zone now
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सिर्फ तीन जिले कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर ही ग्रीन जोन में रह गए है। शिमला के बाद अब बिलासपुर भी ग्रीन से ऑरेंज जोन में आ गया है। बिलासपुर जिले में रविवार को एक साथ दो पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि शिमला में भी मृतक युवक की माता कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


हालांकि, यह महिला जिला मंडी की रहने वाली है, लेकिन इसका सैंपल शिमला में लिया गया है। इसलिए यह शिमला के खाते में जुड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर और मंडी में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। जो थे, वे ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक जिले को ग्रीन जोन में आने के लिए अंतिम व्यक्ति के निगेटिव होने और अस्पताल से छुट्टी होने के बाद 28 दिन होने आवश्यक है। जिला सिरमौर को अभी 28 दिन नहीं हुए हैं, जबकि जिला सोलन को 28 दिन हो गए हैं, लेकिन बद्दी से चंबा गए 2 लोग, पंजाब गई युवती, एक और व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद इसे ग्रीन जोन घोषित नहीं किया जा रहा है। यह इसलिए कि यहां इन लोगों के कांटेक्ट में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed