फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid Dental college chairman died in panchkula

डेंटल कालेज पांवटा, सुंदरनगर के चेयरमैन ने पंचकूला में तोड़ा दम

Mon, 31 Aug 2020 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid Dental college chairman died in panchkula
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डेंटल कॉलेज पांवटा और सुंदरनगर के चेयरमैन डॉ. विजय कुमार गुप्ता (85) का रविवार को कोरोना से पंचकूला में निधन हो गया। डॉ. गुप्ता की शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रविवार को उनका वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी 27 अगस्त को तबीयत खराब हुई थी। उनको सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। डॉ. गुप्ता हृदय रोग के भी मरीज थे। वह मूल रूप से हरियाणा के हैं, लेकिन पांवटा में ही रहते थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको पंचकूला के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। डॉ. विजय डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर के फाउंडर रहे हैं। उन्होंने पहला डेंटल कॉलेज सुंदरनगर और दूसरा पांवटा साहिब में खोला। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए ‘दंत उपचार आपके द्वार’ योजना शुरू की। वह डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने एक नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज भी खोला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed