{"_id":"5fea0388231b1047645ab674","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-and-deaths-28-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 238 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 238 संक्रमित
Mon, 28 Dec 2020 09:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से हमीरपुर के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हमीरपुर के सुजानपुर निवासी 65 वर्षीय संक्रमित को रविवार को भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह पौने नौ बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। वह शुगर, उच्च रक्तचाप और कई अन्य बीमारियों से पीड़ित था।
विज्ञापन
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। सोमवार को प्रदेशभर में 238 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 54, सोलन 53, हमीरपुर 40, शिमला 28, मंडी 19, बिलासपुर 10, ऊना-सिरमौर 9-9, चंबा 8, किन्नौर 5, लाहौल-स्पीति 2 और कुल्लू में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।
विज्ञापन