{"_id":"60962af88ebc3e8dc0716421","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-8-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ हमीरपुर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ हमीरपुर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव
Sat, 08 May 2021 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 May 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
आरटीओ हमीरपुर समेत जिले में 212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीओ इससे पूर्व अक्तूबर 2020 में भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हुआ था। इस दौरान वे कोरोना की जंग जीत कर दोबारा ड्यूटी पर लौट आए थे। शनिवार को आई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में वह फिर से संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीक्षक समेत आठ कर्मचारी पॉजिटिव, वन्य जीव संरक्षण विभाग के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव और हमीरपुर व्यापार मंडल के प्रधान भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पांच मई को यह सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आई है।
विज्ञापन